पटना: Bihar Police Vacancy बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को और मजबूती दी है। अब सूबे के पुलिस महकमे में 19,838 सिपाही के पदों पर बहाली की जाएगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस भर्ती प्रक्रिया की घोषणा करते हुए बताया कि महिला उम्मीदवारों के लिए 6,717 पद आरक्षित किए गए हैं।इसके अलावा 50% पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही सफल उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। Post navigationIsrael Iran News: ट्रंप की धमकी पर खामेनेई का कड़ा पलटवार, बोले- ‘धमकाने वाले सरकारें वार्ता नहीं, वर्चस्व चाहती हैं क्या है बिहार और बिहार के किसानों से प्रधानमंत्री मोदी, NDA और BJP का बैर?
पटना: Bihar Police Vacancy बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को और मजबूती दी है। अब सूबे के पुलिस महकमे में 19,838 सिपाही के पदों पर बहाली की जाएगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस भर्ती प्रक्रिया की घोषणा करते हुए बताया कि महिला उम्मीदवारों के लिए 6,717 पद आरक्षित किए गए हैं।इसके अलावा 50% पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही सफल उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।