ARARIA NEWS ; अपराधी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हुई मौत

ARARIA NEWS/प्रिंस( अन्ना राय)।अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे। वही, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए उनके साथ धक्कामुक्की की, जिससे एएसआई जमीन पर गिर गए। इसके बाद भीड़ उन पर टूट पड़ी। मल्ल की हालत काफी खराब हो गई। किसी तरह उन्हें बचाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही]एएसआई विजय कुमार मल्ल रूप से मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के रहने वाले थे। वे फुलकहा थाना में दो सालों से पदस्थापित थे। उनके पिता अनिल मल्ल हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। परिवार पटना में रहता है। वही, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अररिया के एसपी अंजनी कुमार गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस से ली। वही, दुरभाषा पर बातचीत में एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से कुछ को पकड़ लिया गया है बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है। अनमोल यादव कई मामलों में वांछित है। वह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वह गांजा तस्करी के दौरान भी पुलिस पर हमला कर चुका है। वह एनडीपीएस सहित आर्म्स मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon