SAHARSA NEWS: कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत की होगी शुरुआत

SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS प्रखंड क्षेत्र रायपुरा पंचायत के मोरकाही गांव में शिव मंदिर परिसर में आज से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमय भक्ति प्रेम ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी। जिसको लेकर मंदिर परिसर सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभायात्रा से होगी। कलश शोभायात्रा में 251 कन्याएं शामिल होगी। कार्यक्रम को क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि आज से 25 मार्च तक श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन होगा। जिसमे कथा वाचक बैजू शास्त्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जो नौ दिनों तक प्रवचन देंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल लगाया गया है। पूरे मंदिर परिसर को रोलेक्स, झालर, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। इस मौके पर चिरंजीवी कुमार, मनोज कुशवाहा, रणबीर कुमार,राजीव कुमार, मुकेश कुशवाहा रविन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *