PURNEA NEWS – सड़क दुर्घटना में घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

PURNEA NEWS – आनंद यादुका : बीते 10 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल व्यवसायी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी । मृतक व्यवसायी किशोर कुमार भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के कुसहा गांव निवासी राम प्रसाद मंडल का पुत्र था और वह भवानीपुर में अभिजीत ट्रेडर्स के नाम से गिट्टी, बालू, छड़ एवं अन्य भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाता था । मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 10 मार्च को भवानीपुर दुकान से अपने घर जाने के दौरान किशोर कुमार कुसहा चौक के नजदिक बिल्ली को बचाने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था । सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर कुमार को उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया था । जिसके बाद मौके पर मौजूद चिकित्सको ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया था । पूर्णियाँ में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था । पटना में इलाज के दौरान व्यवसायी किशोर कुमार की मौत रविवार की देर रात्रि हो गयी ।

सोमवार को उसका शव भवानीपुर थाना लाया गया । जहां भवानीपुर पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उसके शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया गया । इधर दूसरी तरफ व्यवसायी किशोर कुमार के मौत की जानकारी पाकर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बीमा भारती, बरिष्ट राजद नेता आमोद मंडल, पूर्व मुखिया अनिल मेहता, जदयू जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल, मुखिया पति महताब आलम, बड़ी भंसार स्टेट के इंजीनियर जावेद आलम, अशोक भारती, पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता सहित सैकड़ों लोग भवानीपुर थाना पहुंच मृतक किशोर कुमार का अंतिम दर्शन कर श्रधांजलि देने का काम किया ।
बताते चलें कि मृतक किशोर कुमार एक नेकदिल और काफी मिलनसार प्रबृत्ति का व्यवसायी था और वह सामाजिक कार्यो में भी काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था । मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए । व्यवसायी की मौत से ना सिर्फ मृतक के गांव कुसहा में मातम छाया हुआ है ,बल्कि समूचे भवानीपुर बाजार के व्यवसायियों में शोक की लहर बनी हुई है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon