
PURNEA NEWS : आगलगी घटना में सात परिवारों के घर जले लाखों की संपत्ति हुई राख
PURNEA NEWS -विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में लगी आग में सात परिवारों के घर जलकर राख हो गए हैं। इस आग लगी की घटना में लाखों की संपत्ति हुई राख । जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि मो मेराज आलम ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में सोमवार को सुबह करीब 5:00 बजे अचानक आग लग गई। आग उस समय लगे जब प्रभावित परिवार अपने घरों में सो रहे थे। आज की गर्मी से प्रभावित परिवार उठे और हल्ला मचाने लगे तब ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। इसी बीच दमकल गाड़ी एवं अमौर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीण एवं दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।इस बीच सात परिवारों के घर जल का राख हो चुका था।

घर में रखें सभी सामान जलकर राख हो चुके थे। प्रभावित परिवारों में मो बाबुल आलम, शमीम ,नसीम, नौशाद ,नूर सलाम, जावेद एवं अब्दुर्रहमान शामिल है। प्रभावित परिवारों ने बताया कि वे लोग शेहरी खाकर सो रहे थे। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। सरपंच प्रतिनिधि मो मेराज आलम एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तहजीब आलम ने अंचल प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी राहत मुहैया करने की मांग की।