ADG

पटना: बिहार में होली के दौरान अपराधी घटनाओं का ग्राफ बढ़ने से सियासत गरमा गई है। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) ने विधानसभा में हुई चर्चा में खुलासा करते हुए बताया कि होली के दौरान पुलिस पर कुल 10 हमले हुए, जिनमें अररिया और मुंगेर में कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अररिया, पटना, मुंगेर, भागलपुर, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर और मधुबनी समेत कई जिलों में पुलिस पर हमले हुए हैं।

एडीजी ने बताया कि हुडदंगियों की संख्या अधिक थी, लेकिन पुलिस ने पूरी तरह से संयम बरता। इस बीच, एसटीएफ के एडीजी कुंदन कृष्णन ने स्पष्ट किया कि यदि अपराधी पुलिस पर कट्टा तानेंगे तो पुलिस को आत्मरक्षा में गोली मारने की पूरी छूट है। एडीजी ने यह भी कहा कि एक हफ्ते के भीतर पुलिस पर हमले करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *