ARARIA NEWS : ASI राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले में लापरवाही बरतने को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले में लापरवाही बरतने को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इसलिए किया गया है क्योंकि पुलिस टीम पर हमला बाद भी थाना अध्यक्ष द्वारा गोली नहीं चलाई गई थी । वही प्रशासनिक त्रुटि की जांच अररिया एसपी, फारबिसगंज डीएसपी समेत कई कई पुलिस अधिकारी के निगरानी में किया गया ।

वही, जाँच में कई अहम बातें सामने भी आई हैं वही पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस वाहन के चालक ने छापामारी के लिए गये पुलिस वाहन को गलत दिशा में खड़ा कर रखा था जिसको लेकर उनपर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। वही पुलिस जांच में घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान, क्षतिग्रस्त गाड़ी के विवरण से पता चला है कि थानाध्यक्ष फुलकाहा, थाना ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से छापामारी दल का नेतृत्व किया। सरकारी वाहन को उल्टी दिशा में रखा गया, जिस कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौटने के क्रम में चालक द्वारा वाहन को बैंक नहीं कर पाने के कारण इस कांड के अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर हमला कर अपराधी अनमोल यादव को छुड़ा लिया गया। और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वही, थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ तथा छापामारी दल की सुरक्षा हेतु फायरिंग नहीं की गई और ना ही कराया गया, जिस कारण स०अ०नि० राजीव रंजन मल्ल की अभियुक्तों द्वारा धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon