ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: मुख्यमंत्री आदर्श प्रोत्साहन योजना के तहत भरगामा के पैक्स अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया जिला के भरगामा प्रखंड के खुटहा बैजनाथपुर पैक्स को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर खुटहा बैजनाथपुर पैक्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसके लिए पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता को तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। पटना के दशरथ मांझी श्रम व नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने जयप्रकाश मेहता को पुरस्कार प्रदान किया। बताया जा रहा है की यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदंडों पर आधारित था।

जिनकी मॉनिटरिंग विभाग के अधिकारियों के द्वारा की गयी। इसलिए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खुटहा बैजनाथपुर पैक्स को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के लिए चुना गया। खुटहा बैजनाथपुर के पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। इससे किसानों की सेवा करने में व अधिक मदद मिलेगी। उन्होने बताया की पिछले वर्ष भी खुटहा बैजनाथपुर पैक्स ने उत्कृष्ट कार्यों के चलते दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार शीर्ष स्थान प्राप्त कर इस पैक्स ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *