PURNIA NEWS: सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सह पूर्व अधिवक्ता स्व० अशोक कु० चाँद को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, वि० सं०: PURNIA NEWS जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के पूर्व अधिवक्ता व अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कु० चांद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। उनका निधन लगभग 77 वर्ष की उम्र में 17 मार्च को इलाज के दौरान मुंबई में हो गया। वे पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० अशोक कु० चांद के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० अशोक कु० चांद के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। वरीय अधिवक्ता बिभाकर सिंह एवं विश्वनाथ झा ने उनके साथ बिताए गए सुनहरे पल को उन्हें हमेशा खुश और हंसने हंसाने वाले अधिवक्ता के रूप में याद किया। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि अशोक कु० चांद ने वर्ष 1970 में संघ की सदस्यता ग्रहण की और 1975 में वे न्यायिक सेवा में चले गए तथा 2008 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से झारखण्ड से अवकाश प्राप्त किया। पूर्णिया के प्रख्यात अधिवक्ता मुरली बाबू के साथ उन्होंने विधि व्यवसाय आरंभ किया था। रिश्ते में वे मुरली बाबू के भतीजा थे।

वे अपने पीछे विधवा पत्नी माला चांद, दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनका बड़ा पुत्र इंजिनियर के पद पर एवं छोटा पुत्र मल्टी नेशनल कंपनी में लीगल हेड के पद पर कार्यरत है। संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० अशोक कु० चाँद के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon