PURNEA NEWS-विमल किशोर : जन सुराज पार्टी ने डहुआबाडी एवं तालबाडी पंचायत में चलाया जागरूकता सदस्यता अभियान। जिला उपाध्यक्ष इं महफूज आलम की अध्यक्षता में एवं संगठन मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी के नेतृत्व में अमौर प्रखंड के डहुआबाडी एवं तालबाडी पंचायत में जन सुराज पार्टी का जागरूकता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया। ताल बाड़ी पंचायत के कटहलबाड़ी एवं नहरा में में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम के सफल नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वही डहुआबाडी पंचायत के वार्ड नंबर 3चौन टोला में जन सुराज जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। Post navigationPURNIA NEWS : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल PURNEA NEWS : पूर्णिया के विकास के लिए एनडीए है जरूरी : मनीष सिंह