Tejashwi का पूर्णिया दौरा: इफ्तार पार्टी से लेकर राजद कार्यालय उद्घाटन तक

पूर्णिया: नेता प्रतिपक्ष Tejashwi यादव शुक्रवार की देर रात पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन नगर स्थित युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर युवा राजद के ज़िला अध्यक्ष नवीन यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री बीमा भारती, राजद के बायसी विधायक सैयद रुकुनुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक दिलीप यादव सहित सैंकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने बताया कि युवा राजद के ज़िला अध्यक्ष नवीन यादव के सहयोग से इस कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, जो कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। कार्यालय उद्घाटन के बाद वे पूर्णिया सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। बता दें कि तेजस्वी यादव का पूर्णिया दौरा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के लिए था, जो 22 मार्च को डगरूआ प्रखंड के बेलगछि में आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात का भी अवसर प्राप्त किया और सभी को इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *