PURNIA NEWS: बनमनखी में चोरी की दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS 22 मार्च 2025 को बनमनखी थाना क्षेत्र में जलकर से दो मोटर चोरी हो गई थीं। वादी बिनोद कुमार बहरदार की शिकायत पर बनमनखी थाना में काण्ड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बायसी थाना के सहयोग से दोनों चोरी की मोटर बरामद की और दो अभियुक्तों, अनिल शर्मा (40) और दुर्गेश कुमार शर्मा (19), को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बनमनखी थाना पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *