PURNIA NEWS

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS पहली जनवरी को थाना क्षेत्र के पतकेली नहर पर पिकनिक मनाने के दौरान हुई हत्या के मामले में भवानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्व जिप सदस्य सह शेखपुरा निवासी मो इकबाल एवं मो जिल्लू उर्फ मो जुल्फिकार को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। एक दिन पहले इस हत्याकांड में चार नामजद आरोपितों में से पतकेली गांव का एक नामजद मो गुरफान पिता स्व असफाक की गिरफतारी हुई थी, उसी की निशानदेही पर पूर्व जिला पार्षद की गिरफतारी की गई है। इस संबंध में एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने बताया कि पहली जनवरी को इस थाना क्षेत्र के पतकेली नहर पर पिकनिक मनाने के दौरान शेखपुरा सब्जीटोला के एक व्यक्ति मो अफाक सब्जी की हत्या कर दी गई थी।

इसमें स्वजनों ने चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन्हीं में से पतकेली गांव का एक नामजद आरोपित मो गुरफान पिता मो असफाक की गिरफतारी शनिवार को हुई थी। उसी के बयान पर बताया गया कि इस हत्याकांड में अन्य पांच व्यक्ति भी शामिल हैं। इधर पुलिस को सूचना मिली कि इन अप्राथमिकी अभियुक्तों में से शेखपुरा गांव के दो व्यक्ति पूर्व जिप सदस्य मो इकबाल एवं मो जिल्लू उर्फ मो जुल्फिकार पिता मो सत्तार भवानीपुर चैक पर घुम रहे हैं। तत्काल रूपौली पुलिस वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए, भवानीपुर चैक पर घेराबंदी की तथा दोनों को गिरफतार कर लिया।

PURNIA NEWS

दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभी भी कई आरोपित फरार चल रहे हैं। इस छापेमारी में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसआई मुकेश कुमार, एसआई अखिलेश पासवान, एएसआई उपेंद्र पाल, एसआई कांतेश्वरनाथ पांडे, एसआई उपेंद्र पासवान सहित अन्य पुलिसबल शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *