PURNIA NEWS
पूर्णिया

PURNIA NEWS: श्रीराम सेवा संघ के ग्यारहवें स्थापना दिवस समारोह में समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया

पूर्णिया: PURNIA NEWS श्रीराम सेवा संघ जिसकी ख्याति उनके धर्मार्थ कार्यों के साथ साथ सनातन संस्कृति के उत्थान व सेवा कार्यों के लिए न सिर्फ पूर्णिया बल्कि सम्पूर्ण बिहार में सुप्रसिद्ध है। श्रीराम सेवा संघ के संस्थापक श्री राणा प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे संगठन का स्थापना 23 मार्च 2014 को हुतात्मा भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की बलिदान दिवस पर सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान एवं संवर्धन के साथ साथ पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से किया गया है। अपने स्थापना काल से ही श्रीराम सेवा संघ धार्मिक,सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन और पीड़ित असहाय लोगों का मदद करते आ रहा है। हमारा संगठन धार्मिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है। प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता द्वारा रक्तदान किया जाता है। रविवार को ग्यारहवें स्थापना दिवस समारोह पर 11 युनिट रक्तदान कार्यकर्ताओं ने किया जिसका उपयोग सर्व साधारण जरुरत मंद नि: शुल्क कर सकते हैं।

श्रीराम सेवा संघ द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूर्णिया सिटी सौरा नदी के तट पर भव्य देव दीपावली महोत्सव आयोजित किया जाता है। जिस अलौकिक छटा को देखने हजारों सनातनी श्रद्धालु न सिर्फ पूर्णिया बल्कि आस पास के जिलों से आते हैं। थाना चौक स्थित रूद्र मारुति मंदिर का निर्माण कर प्रत्येक शनिवार और सोमवार को हनुमान चालीसा पाठ, भजन किर्तन और महाभोग प्रसाद वितरण किया जाता है। चाहे कोरोना काल हो, बाढ़ विभिषिका हो, हमेशा श्रीराम सेवा संघ अपनी क्षमता अनुसार सेवा कार्य समर्पित और निस्वार्थ भाव से करते रहे हैं। प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर के रास्ते में कांवरियों के लिए एक माह तक अनवरत सेवा करते आ रहे हैं। रामनवमी शोभायात्रा के अवसर पर श्रीराम सेवा संघ की प्रस्तुति अद्भुत और दर्शनीय होती है जिसे देखने हजारों रामभक्त घंटों इंतजार करते हैं। श्रीराम सेवा संघ के संचालक आतिश सनातनी ने बताया कि अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह परोरा स्थित विधा विहार आवासीय विद्यालय के ओडोटोरियम में भव्य रुप से मनाया गया। जिसमें श्रीराम सेवा संघ के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूर्णिया के उन सभी लोगों को जिन्होंने किसी न किसी रूप में श्रीराम सेवा संघ से जुड़ कर परोक्ष या अपरोक्ष रूप से उन्हें सहयोग व मार्गदर्शन किया है उन्हें भी आग्रह पूर्वक आमंत्रित कर श्रीराम सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह मंच पर सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में शामिल लोगों ने श्रीराम सेवा संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीराम सेवा संघ के संस्थापक राणा प्रताप सिंह, संचालक आतिश सनातनी एवं कार्यकर्ता बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं जो हमेशा पूर्णिया जिले में पीड़ित मानवता की सेवा और सनातन संस्कृति के उत्थान एवं संवर्धन के लिए कार्य और आयोजन करते रहते हैं। श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह ने स्थापना दिवस समारोह में पधारे सभी महानुभावों के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद अर्पित किया। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा श्रीराम सेवा संघ को सहयोग और मार्गदर्शन देकर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है इसके लिए ह्रदय की गहराइयों से नमन करता हूं। उन्होंने पूर्णिया वासियों को भी इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया।स्थापना दिवस समारोह में आगत अतिथियों को स्कूल के प्रवेश द्वार पर श्रीराम सेवा संघ के सक्रिय सदस्य श्री मुरारी सिंह ने स्वागत और अभिनन्दन किया।इस स्थापना दिवस को सफल बनाने में तिवारी बाबाजी महाराज, पल्लवी मिश्र, मनीष राज, राहुल राज, अंशुमान शेखर, दीपक झा, तौफीक आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *