RAJASTHAN NEWS। जीवों के प्रति दया व करूणा में है मानव जीवन का सार

RAJASTHAN NEWS। पंछी जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से चलाये जा रहे परिण्डा अभियान के तहत् सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरूपोणी मालियों का वास कवास में नेशनल अवार्डी शिक्षिका गीता माली, स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन एवं जन प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया की उपस्थिति में परिण्डे लगाये गये। कार्यक्रम में बच्चों ने जीवों के प्रति दया व अहिंसा का संकल्प लिया। नेशनल अवार्डी शिक्षिका गीता कुमारी ने बताया कि सोमवार को राउप्रावि सरूपोणी मालियों का वास, कवास में परिण्डा अभियान तह्त पेड़ों पर मिट्टी के परिण्डे लगाये गये। सोमवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के जीवदया कार्यक्रम में जीवों के कल्याण को लेकर विद्यालय प्रांगण में परिण्डों के साथ-साथ पक्षियों के चुग्गे के लिए चबूतरे स्थापित किये गये। कार्यक्रम में स्काउट व बुलबुल क्लब के विद्यार्थियों सहित सभी बच्चों ने जीवन में कभी भी शराब आदि का नशा नही करने व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बच्चों को कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें व्यावहारिक समझ बनाना जरूरी है। इस समझ के सहारे ही हम अच्छे व बुरे की पहचान कर सकते है। अमन ने बच्चों को नशा मुक्ति व मांसाहार मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जीवों के प्रति दया व करूणा में ही हमारे मानव जीवन का सार है। हम सभी जीवों के साथ मैत्री पूर्वक रहें। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर नेशनल अवार्डी शिक्षिका गीता कुमारी, स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन, प्रवीण सेठिया, सवाई जैन भादरेश, हरीश बोथरा, जोगेन्द्र वडेरा, विद्यालय स्टाफ किशनलाल, रिड़मलसिंह, भोमाराम पन्नू सहित स्काउट व बुलबुल क्लब के विद्यार्थी व बच्चे उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon