PURNIA NEWS : श्रीश्री 108 राम-जानकी मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत के छर्रापटी गांव स्थित हटिया के पास श्रीश्री 108 राम-जानकी मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गई । संवेदनषील जगह होने के कारण यहां सुरक्षा को लेकर टीकापटी पुलिस भी मौजूद थी । इसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए । राजस्थान से आए विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथही यहां सुबह ही बडी संख्या में पहुंची महिला एवं कन्याओं द्वारा मंदिर प्रांगण से कलश लेकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए, कांप घाट से जल लेकर पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचीं तथा कलश अर्पित किया । इसका नेतृत्व हरेराम बाबा कर रहे थे । इस मंदिर के लिए गुरूचरण मंडल, सुबोध मंडल, विद्यानंद मंडल, हरेराम बाबा आदि ने जमीन दान में दी है ।

मौके पर राजस्थान से आए विद्वान पंडितों ने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि गांवों में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है । इससे लोगों में नैतिकता जागृत हो रही है । उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस आयोजन में बडी संख्या में भाग लें तथा अपने अंदर आध्यात्मिक चेतना जागृत करें । इस अवसर पर जमीन दाता गुरूचरण मंडल, सुबोध मंडल, विद्यानंद मंडल, हरेराम बाबा, मुखिया सुलोचना देवी, सरंपच सविता देवी, सामाजिक कार्यकत्र्ता पप्पू कुमार मंडल, अखिलेश मंडल, उपमुखिया अजीत कुमार मंडल, लालमुनि मंडल, सुबोध मंडल, सुरेंद्र मंडल, संतोष कुमार सोनी सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे। इधर सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon