PURNIA NEWS: सामाजिक एकता को लेकर तोमर विद्यापीठ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञों ने लिया भाग

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS सामाजिक एकता को लेकर तोमर विद्यापीठ में एकता, शिक्षा, समारोह एवं आशा को लेकर पवित्र माह रमजान पर शिक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षाविद, राजनीतिज्ञों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा सामाजिक एकता को सुदृढ करने को लेकर अपनी बातें रखीं। इस दौरान तोमर विद्यापीठ की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक एकता का संदेश दिया। साथ ही रमजान को लेकर इफतार पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूआरआई के काॅर्डिनेटर विश्वदेव चक्रवर्ती मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, यूआरआई के काॅर्डिनेटर विश्वदेव चक्रवर्ती, प्रो अमरनाथ झा, प्रो पवन सिंह, मालिक यादव, महेंद्र साह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

बच्चों ने सबसे पहले सामाजिक एकता पर अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जलवा दिखाया, जिससे सभी लोग उनकी बेहतरीन प्रस्तुति को देखकर अवाक रह गए। मौके पर मौजूद यूआरआई के काॅर्डिनेटर ने तोमर विद्यापीठ के बच्चों द्वारा सामाजिक एकता पर की गई बेहतरीन प्रस्तुति पर काफी खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विद्य़ापीठ के बच्चों काफी संस्कार से भरे हैं, इनकी भरसक मदद का प्रयास करेंगे, ताकि इनका समुचित विकास हो सके। पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती ने कहा कि इस रमजान महीने में इस विद्यालय ने जो सामाजिक एकता को लेकर संदेश दिया है, वह काबिले तारीफ है। इसी खुबी के कारण आज यह विद्यापीठ हमेशा चर्चा में रहा है कि यहां के बच्चों को पूरी तरह से संस्कारिक किया जाता है।

PURNIA NEWS

कैलाश भारती द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया। जबकि तोमर विद्यापीठ के डायरेक्टर प्रवेश सिंह तोमर, मंटू सिंह, प्रधान योगेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा भी सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, मुस्लिम भाईयों को टोपी एवं फूलमाला से सम्मानित किया। इस अवसर पर कैलाश भारती, आलोक कुमार, कुमोद कुमार, वरूण कुमार, सुजीत कुमार, दिनेश ठाकुर, चंदन मंडल, मिथिलेश पासवान, धनंजय कुमार, अरूण साह, वीरेंद्र मंडल, सालो साह, मो शम्स तबरेज सहित सैकडो की संख्या में सभी धर्म के लोग शामिल हुए।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon