PURNEA NEWS : बिहार विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित मखाना बोर्ड की स्थापना पूर्णिया में करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने कहा कि पूर्णिया मखाना उत्पादन का एक प्रमुख क्षेत्र है और यहाँ मखाने का क्रय-विक्रय व मूल्य निर्धारण का सबसे बड़ा बाजार मौजूद है। उन्होंने बताया कि भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में 200 एकड़ जमीन पर मखाना अनुसंधान का कार्य भी लगातार चल रहा है।सरकार ने विधायक के इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात स्वीकारी। खेमका ने कहा कि पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना से न सिर्फ उत्पादकों को फायदा होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा। Post navigationPURNEA NEWS : रामनवमी पर श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति की व्यापक तैयारी। रामभक्तों का होगा जोड़दार स्वागत। PURNEA NEWS : नगर पंचायत भवानीपुर में शव वाहन कराया गया उपलब्ध, लोगों को होगी सुविधा