PURNEA NEWS : आनंद यादुका  – नगर पंचायत भवानीपुर में बुधवार को शव वाहन उपलब्ध कराया गया । नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, उप मुख्य पार्षद शांति देवी, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी के द्वारा सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में शव वाहन को हरि झंडी दिखाकर लोगों के लिए भेजा गया । शव वाहन होने से नगर पंचायत के लोगों को सुविधा मिलेगी । उपलब्ध कराए गए शव वाहन में डीप फ्रीजर लगे होने से इसमें तीन दिनों तक शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा । मुख्य पार्षद सावन कुमार ने बताया कि यह शव वाहन नगर पंचायत भवानीपुर के लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है । उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में शव वाहन के लिए एक न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जायेगा । मौके पर वार्ड पार्षद मनीष कुमार महतो, वकील चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोपाल मिश्रा, मुन्ना यादव, दीपक कुमार यादव, कार्यालय कर्मी प्रियंका कुमारी, रमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *