PURNIA NEWS

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS ईद, चैती छठ एवं रामनवमी में सभी लोग आपसी भाईचारा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, मिशाल पेश करेंगे, ऐसा उन्हें पूर्व की तरह आभास है। उक्त बातें मोहनपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बार मुस्लिम एवं हिंदु भाईयों के लगातार महापर्व हैं। जिसमें पहले ईद, फिर चैती छठ, फिर रामनवमी महापर्व है । इन पर्वों में क्षेत्र के लोग पूर्व की तरह भाईचारा का मिशाल पेश करेंगे, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।

अगर शायद कहीं से भी इस तरह की कोई अप्रिय सूचना मिले, तो वे उन्हें तुरंत सूचित करें, पुलिस वहां पहुंचेगी तथा कार्रवायी करेगी। लोगों ने भरोसा दिलाया कि यह क्षेत्र हमेशा ही शांतिप्रिय रहा है तथा इसबार भी मिशाल पेश करेगा। इस अवसर पर सरपंच गौतम कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि विक्रम कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष पंकज कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि दीपक शर्मा, सामाजिक कार्यकत्र्ता विवेकानंद शर्मा, मो मुजाहिर, जीतेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, गोपाल मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *