ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया -फारबिसगंज अनुमंडल एवं जिला के सभी प्रखंड एवं अंचल के नव नियुक्त 21 सहायक उर्दू अनुवादकों के बीच आज शनिवार को अररिया परमान सभागार में समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। वही, सहायक उर्दू अनुवादकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अररिया जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के नितेश कुमार पाठक, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू कोषांग के जुल्फकार अली, सहायक कोषागार पदाधिकारी नुरुल हक, उर्दू अनुवादक ताजीम अहमद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। वही, सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को उनके कार्य क्षेत्र के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही साथ नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादक ओसम साबिर, गुलाम सरवर, नगमा वहदत, मो० तबीब आजाद, मो० रेहान, मो० इस्तियाक, मो० अबुल कलाम आजाद, मो० मोबससीर आलम, मो० सिकन्दर, शादाब नकी, नुसरत जहां, मो० मुरसलीन आदि उपस्थित थे।
ARARIA NEWS : जिला के 21 नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


