नई दिल्ली

NEW DELHI : नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग : राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जनता में असंतोष

NEW DELHI : नेपाल में 16 साल पहले खत्म हुई राजशाही की वापसी की मांग फिर से तेज हो गई है। देश में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट के चलते जनता में असंतोष है। लोग ‘राजा आओ देश बचाओ’ जैसे नारे लगा रहे हैं। नेपाल के आखिरी राजा ज्ञानेंद्र शाह के समर्थक उन्हें फिर से राजा बनाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में ज्ञानेंद्र शाह ने एक मोटरसाइकिल रैली निकाली थी, जिससे राजशाही की मांग को और हवा मिली है। राजशाही समर्थक नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 2008 में लोकतंत्र आने के बाद इसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि राजशाही की मांग के चलते हो रहे प्रदर्शनों ने देश की राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *