PURNEA NEWS/विमल किशोर : अमौर -चोरों ने हलालपुर चौक में दो दुकानों में टीन का छत काटकर लाखों का सामान ले कर हुआ फरार । सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान खोलते ही देखा टीन का छत कटा हुआ है ।और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। और कीमती सामान सहित नगद गायब था। घटना की सूचना अमौर थाना को लिखित में देते हुए पिडित दुकानदार ने बताया कि मैं मे० इम्तियाज उम्र 49 वर्ष पिता स्व हासीम ग्राम – सेहालो, हाल दुकान- किराना- हलालपुर चौक थाना अमौर जिला-पूर्णिया का निवासी हुँ। मेरा किराना का दुकान हलालपुर चौक में है। हर दिन की भाँती दिनांक-28-3- 2025 को समय-8; बजे रात को मैं अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। दिनांक-29-3-2035 को समय-7: बजे दिन को मैं घर से दुकान खोलने आया और शटर खोल कर अन्दर पहुंचज तो, देखा कि दूकान का सामान दूकान के अन्दर बिखरा पड़ा है. और दूकान के उपर का और गुदाम रूम का टीन काट कर कोई आज्ञात चोर दुकान और गुदाम घर से कुच्छ नगदी वो दुकान का सामान लगभग- 60-70 हजार का, चोर लेकर चले गये।पिडित दुकानदार ने थानाध्यक्ष से जाँच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी दुकान से ताला तोड़कर कोई आज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरे दुकानदार परवेज आलम ने बताया कि उनका कपड़ा एवं जूते की दुकान है ।सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे। शटर खोल कर देखा तो देखा है की टीन की छत काटकर कोई दुकान में रखे नगद तीस हजार रूपए एवं दुकान में रखें कीमती कपड़े जूते करीब डेढ़ लाख रूपए की संपत्ति लेकर फरार हो गया है।पिडित दुकानदार ने थानाध्यक्ष से चोर को पकड़ने की मांग करते हुए हलालपुर चौक में पुलिस देने की मांग की। जिससे चोरी की घटना पर काबू पाया जा सके। थानाअध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। जल्द ही चोर पकड़ा जाएगा।
Related Posts
PURNIA NEWS : विद्या विहार करियर प्लस के छात्रों का JEE मेन में शानदार प्रदर्शन, भास्कर आर्य ने हासिल की 99.389 परसेंटाइल
PURNIA NEWS : विद्या विहार करियर प्लस के मेधावी विद्यार्थियों ने जेईई मेन (जनवरी प्रयास)…
PURNIA NEWS : सिलेंडर विस्फोट से दो घर जलकर राख, जिला प्रशासन ने त्वरित राहत पहुंचाई
PURNIA NEWS : शनिवार सुबह करीब 9 बजे के नगर अंचल के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत…
PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को मूल प्रमाण पत्र नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : सौरभ
PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के द्वारा प्रथम सत्र 2018-2021 बीए बीएससी एवं बीकॉम…



