SAHARSA NEWS : पूर्व पंसस की पुत्री ने दसवीं की परीक्षा में जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव का नाम किया रोशन

SAHARSA NEWS अजय कुमार : सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा।बिहार बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। वही प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के बदिया गांव के पूर्व पंसस की पुत्री राखी रानी ने मैट्रिक परीक्षा में 479 अंक प्राप्त कर अपने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव और सिमरी बख्तियारपुर का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि राखी के पिता सुमन सौरभ बर्तमान में किसान है और रखी कि मां गृहणी है। राखी ने बताया कि उसने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के मध्य विद्यालय बदिया बलहमपुर से आठवीं तक पढ़ाई की और कक्षा आठ के बाद उसने सिमरीबख्तियारपुर प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में अपना नामांकन दाखिल कराया।

उसने बताया कि गांव के एक निजी शिक्षक गुड्डू कुमार के सानिध्य में ट्यूशन लेते हुए मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करते हुए सफलता पाई। उसने कहा कि वह चार बहन और एक भाई है और सभी भाई बहन ने इस मुकाम तक पहुंचने में उसका भरपूर सहयोग किया। वहीं प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मु. एहसान आलम में राखी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वही राखी के इस सफलता पर घर सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। राखी ने बताया कि वह इंटरमीडिएट में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। जिसके वह अभी से तैयारी में जुट गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon