PURNIA NEWS : युवक की रेल दुर्घटना में मृत्यु, मंत्री लेशी सिंह के प्रयास से शव पहुंचा गृहग्राम

PURNIA NEWS : पूर्णियां के नगर प्रखंड के सहरा पंचायत स्थित पनसोही संथाली टोला निवासी रसिकलाल मरांडी के 23 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मरांडी की रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। युवक पूर्णियां से रोजगार की तलाश में तमिलनाडु की एक धागा फैक्ट्री जा रहा था, जब रेल से गिरकर वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगल रेलवे थाना क्षेत्र में हुई। मृतक के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह से संपर्क कर पार्थिव शरीर को गांव लाने में सहायता का अनुरोध किया। जानकारी मिलते ही मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर स्थिति से अवगत कराया। तत्पश्चात राज्य सरकार द्वारा श्रम संसाधन विभाग के सचिव और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शव लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

सभी सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से परिजनों के साथ बागडोगरा हवाई अड्डे लाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा पनसोही गांव पहुंचाकर मृतक के पिता को सौंपा गया। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में शोक छा गया। विलाप के बीच परिजन और ग्रामीण एक स्वर में मंत्री लेशी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते सुनाई दिए। मंत्री लेशी सिंह की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था भी करवाई गई। इस संदर्भ में मंत्री लेशी सिंह ने कहा, “धमदाहा विधान सभा के प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार के समान हैं और मैंने घटना की जानकारी मिलते ही अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन किया।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon