PURNIA NEWS: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचला युवक, हत्या के आरोप में तनाव, हाईवे जाम

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: PURNIA NEWS सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया गोला में रविवार को जमीनी विवाद के कारण एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महादेवपुर पंचायत के बुढ़िया गोला वेलतल्ला चौक निवासी राजहंस भगत (30) के रूप में हुई है, जो अपनी दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद में थे। बताया गया कि मृतक के पिता गया प्रसाद भगत ने अपनी जमीन गोनर साह और उसके पुत्र को दी थी, जबकि राजहंस भगत ने इसे पिछले साल किसी अन्य को दे दिया था। जब गोनर साह के पुत्र गुंजन साह और विनोद साह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे, तो राजहंस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।

PURNIA NEWS

घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 77 को दो घंटे तक जाम कर दिया। समझाने पहुंची सरसी पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीन थानों की पुलिस बल और अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी गुंजन साह और उसके भाई को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है, और अगर उनकी संलिप्तता पाई गई तो उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon