पूर्णिया: Eid 2025 बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवक्ता तौफीक आलम के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की बधाई दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ वर्तमान पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा सहित कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। तौफीक आलम के परिवार ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें सेवइयां खिलाकर सम्मानित किया। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर तौफीक आलम के परिवार को ईद की शुभकामनाएं दी और समाज में भाईचारे और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने की बात की।
TAGGED:Eid 2025



