ARARIA NEWS : फारबिसगंज रामनवमी विशाल रथयात्रा को लेकर आयोजन कमेटी के सदस्यों ने एसपी से किया मुलाकात

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज शहर में आगामी 5 अप्रैल को निकलने वाली ऐतिहासिक रामनवमी विशाल रथयात्रा को लेकर मंगलवार को अररिया एसपी अंजनी कुमार से आयोजन कमिटी के सदस्यों ने अररिया में मुलाकात की. वही, इस दौरान रथयात्रा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.एसपी ने आयोजन समिति से रुट एवं विधि व्यवस्था के बारे विस्तृत जानकारी ली.फारबिसगंज में होनेवाली रामनवमी रथ यात्रा को लेकर समिति के सदस्यों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा.वही आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि 05 अप्रैल को होनेवाली रथयात्रा को लेकर एसपी से मिलकर कार्यक्रम में विधि व्यवस्था,रुट चार्ट,रथ यात्रा के दौरान बजने वाले गानों,महिला पुलिस बल की ज्यादा संख्या में देने पर भी चर्चा किया गया । इस मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी अविनाश कन्नौजिया अंशु, कोषाध्यक्ष प्रेम केशरी,आयुष कुमार कालू एवं बिट्टू साह मौजूद थे

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon