RAJSTHAN NEWS : 2624वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक 10 अप्रैल को

RAJSTHAN NEWS : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा के अवतार श्री महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक देश और दुनिया भर में 10 अप्रैल को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिस कड़ी में थार नगरी बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक किशनलाल वडेरा ने कहा कि जन जन को अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में 08 अप्रैल से तीन दिवसीय भव्य व विराट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वडेरा ने कहा कि महोत्सव समिति में वीरचन्द वडेरा, चम्पालाल बोथरा व दिनेश बोहरा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। महोत्सव की भव्य बनाने को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं 10 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा के आयोजन के लिए मदनलाल बोथरा को शोभायात्रा संयोजक मनोनीत किया गया है। सह-संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगें। जिसमें विशाल शोभायात्रा, सेठ मोतीशा जीवनी नाटक मंचन, सांस्कृतिक संध्या सहित कई कार्यक्रम विशेष आकर्षण के केन्द्र में रहेंगें। वहीं परिण्डा अभियान, गौसेवा, जल कुण्डी अभियान सहित कई जीव दया से जुड़े कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon