PURNEA NEWS : पूर्णिया में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180 लीटर विदेशी शराब के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

PURNEA NEWS : बिहार पुलिस ने पूर्णिया में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कल, 01 अप्रैल 2025 को सदर थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 180.500 लीटर विदेशी शराब के साथ मुख्य आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने अंजाम दी। सूचना थी कि श्रवण कुमार, जो गुलाबबाग में ट्रांसपोर्ट का धंधा चलाता है, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से शराब मंगवाकर मोहम्मद फैसल की परती जमीन पर उतार रहा था।

छापामारी दल जब मोहम्मद नौशाद के मक्का गोदाम के पास पहुँचा, तो वहाँ एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसके पास कुछ कार्टन पड़े थे। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण कुमार (उम्र 26 वर्ष, पिता बैजनाथ राय, निवासी गुलाबबाग, श्रीराम कॉलोनी, थाना सदर) बताया। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल और आसपास की झाड़ियों में छिपाई गई 180.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब और मोबाइल को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों के नाम उजागर किए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

इस ऑपरेशन में शामिल छापामारी टीम में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार, गुलाबबाग टीओपी प्रभारी कुन्दन कुमार, पु.अ.नि. रोहित कुमार सहित सशस्त्र बल के सिपाही प्रमोद कुमार, सुमंत कुमार, बीरचन कुमार, अजय यादव और संतोष कुमार यादव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon