PURNIA NEWS: जिला टॉपर श्रुति रंजन को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS इंटर साइंस में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करनेवाली बलिया गांव की बेटी श्रुति रंजन को उनके विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सोनी सिंह भी मौजूद थी। आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार एवं पंचायत की मुखिया के द्वारा न सिर्फ जिला टॉपर श्रुति रंजन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बल्कि विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों के द्वारा श्रुति रंजन के पिता अनुरंजन सिंह को भी सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान सम्मान समारोह के दौरान मुखिया सोनी सिंह ने कहा कि हमारे पंचायत के बलिया गांव की बेटी श्रुति रंजन ने जिले में तीसरा स्थान लाकर समूचे पंचायत का नाम रौशन किया है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे पंचायत सहित समूचे जिले के लिए गौरव का पल है। वहीं इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान चंदेश्वरी कुमार ने कहा कि मेरे विद्यालय की छात्रा श्रुति रंजन की सफलता पर हमलोगों को गर्व है। उन्होंने श्रुति रंजन को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने श्रुति रंजन की सफलता पर हर्ष जताते हुए उसे आशीर्वाद देने का काम किया। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के साथ साथ काफी संख्यां में ग्रामीण मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon