PURNEA NEWS : भवानीपुर में आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाई गयी रामनवमी

PURNEA NEWS, आनंद यादुका: हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार रामनवमी भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया | इस दौरान जहाँ समूचे प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना रहा | वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख देवालयों में श्रधालुओं के आने जाने का ताँता दिनभर लगा रहा | इस दौरान समूचे क्षेत्र का माहौल रविवार की सुबह से लेकर देर संध्या तक आध्यात्मिक बना रहा | रामनवमी के मौके पर समूचे प्रखंड क्षेत्र में लोगों का उत्साह चरम पर बना रहा | इस पवित्र त्यौहार को लेकर प्रखंड क्षेत्र में लोगों का उत्साह काफी बढ़चढ़ कर बना रहा | देवालयों के अलावे प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरो में भी महावीरी ध्वजा रोहन करने का काम काफी आस्था एवं श्रद्धा के साथ किया |

भवानीपुर में रामनवमी के पावन मौके पर दंडाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं मौजूद श्रद्धालु

राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी से गुंजायमान रहा प्रखंड :——

पवित्र रामनवमी त्यौहार को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में राम भक्तों के द्वारा भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली गयी | प्रखंड मुख्यालय के दुर्गापुर चौक स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर से भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाला गया । जबकि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर ओपी के अकबरपुर बाजार से नवदुर्गा कमिटी के द्वारा भव्य व आकर्षक जुलुस निकाला गया | वहीं सुपौली पंचायत के बभनचक्का भगवती स्थान से हजारों रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाला | इस दौरान समूचे प्रखंड क्षेत्र का माहौल राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी के मधुर धुनों से गुंजायमान बना रहा | वहीँ समूचा प्रखंड क्षेत्र जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान बना रहा | समूचे प्रखंड क्षेत्र में काफी आस्था एवं श्रधा के साथ पवित्र राम नवमी का त्यौहार संपन्न हो गया | इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में प्रसाशनिक व्यवस्था काफी चाक चौबंद बना रहा । धमदाहा एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी, अपर थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल सहित सभी अधिकारी एवं प्रयाप्त संख्यां में पुलिस बल मुस्तैद बने रहे ।

बभनचक्का में रामनवमी के मौके पर मौजूद धमदाहा एसडीओ, एसडीपीओ, जदयू प्रखंड अध्यक्ष, बीडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon