PURNIA NEWS: रेणु स्मृति पर्व में ‘पंचलेट’ की प्रस्तुति से जीवंत होगा पंचलाइट, आज अंतिम रिहर्सल

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं विद्या बिहार आवासीय विद्यालय परोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रेणु स्मृति पर्व 2025 के अंतर्गत फणीश्वर नाथ रेणु की प्रसिद्ध कहानी ‘पंचलाइट’ पर आधारित नाटक ‘पंचलेट’ का मंचन 11 अप्रैल को कला भवन नाट्य विभाग, पूर्णिया बिहार द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन विश्वजीत कुमार सिंह कर रहे हैं।

इस बहुप्रतीक्षित नाटक की अंतिम रिहर्सल आज 10 अप्रैल को संध्या 6 बजे पूर्णिया के कला भवन स्थित मुक्ताकाश मंच पर आयोजित की जाएगी, जहां झारखंड से पधारे जाने-माने रंगकर्मी दिनकर शर्मा का एकल अभिनय भी प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वे इस रिहर्सल में उपस्थित होकर कलाकारों की मेहनत को समीक्षात्मक दृष्टि से देखें और इस सांस्कृतिक आयोजन को व्यापक मंच प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *