SAHARSA NEWS ; राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा सेवा शिविर का आयोजन

SAHARSA NEWS, अजय कुमार: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा नर्क निवारण चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को बाबा बाणेश्वर नाथ धाम देवना में विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करना और समाज सेवा के प्रति महासभा के समर्पण को प्रदर्शित करना था।

सेवा शिविर का संचालन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा, अंशु झा और सत्यम कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत और पानी की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार झा और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सुमन कुमार झा, जो पैक्स अध्यक्ष भी हैं, ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का प्रयास राजनैतिक नहीं, बल्कि सामाजिक है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा हमारा धर्म और नैतिक कर्तव्य है। वेदव्यास के अठारह पुराणों और तैतीस उपनिषदों में परोपकार को पुण्य और दूसरों को पीड़ा देना पाप बताया गया है। महासभा इस सिद्धांत का पालन करते हुए समाज की सेवा कर रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि महासभा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य कर रही है। इनमें वृक्षारोपण, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा उन्मूलन के लिए गांव-गांव में अभियान चलाने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

इस सेवा शिविर के आयोजन से क्षेत्र में समाज सेवा की भावना को और भी प्रोत्साहन मिला है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon