PURNEA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में शैक्षणिक प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए माननीय कुलपति महोदय ने प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार वर्मा को परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया है। प्रो. अरविंद वर्मा वर्तमान में इतिहास विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी उनके शैक्षणिक कर्तव्यों के अतिरिक्त, अगले आदेश या नियमित तक के लिए सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार वर्मा एक कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं। वे विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी इन-चार्ज के पद पर भी कार्यरत हैं और इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने छात्रहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। छात्रों की सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण सृजित करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।इस निर्णय के तहत परीक्षा विभाग का समस्त प्रभार अब प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को सौंप दिया गया है। यह परिवर्तन परीक्षा संचालन को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय परिवार को विश्वास है कि प्रो. अरविंद वर्मा की अनुभवी नेतृत्व क्षमता और संवेदनशील दृष्टिकोण के अंतर्गत परीक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्रों के हित में निर्णयों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। छात्र, शिक्षक और कर्मचारीगण उन्हें नई भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं और आशा व्यक्त कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में यह एक और सशक्त कदम साबित होगा। Post navigationPURNEA NEWS : दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल Ram Navami 2025 : रामनवमी पर सरसी में धूमधाम से शोभा यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद