SAHARSA NEWS : एसएनएस कालेज में भगवान महावीर जयंती समारोह आयोजित

SAHARSA NEWS सहरसा, अजय कुमार : सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राचीन इतिहास विभाग एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भगवान महावीर जयंती मनाई गई। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने भगवान महावीर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं उनके उपदेशों के विभिन्न आयामों की चर्चा की। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

डॉ गौरी ने कहा कि भगवान महावीर ने सदा ही शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, नैतिक जीवन जीने के मार्गो पर चलने के बारे में सबों को बतलाया है। डॉ कोमल ने कहा कि महावीर के सिद्धांत हमें एक दूसरे के प्रति दयालु और करुणा का भाव रखने को सिखलाता है। कार्यक्रम में डॉ सुधीर कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ रंजय कुमार सिंह ,डॉ सैयद रवाब फातिमा, डॉ जीनत, मनीष कुमार सिंह, सत्यम कुमार, अभिमन्यु कुमार, विश्वजीत कुमार, तौसीफ आलम, ओम प्रकाश पंडित, बबन सिंह, सत्य नारायण यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *