SAHARSA NEWS : डीएम ने शवदाह गृह का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित निर्माणाधीन विद्युत व लकड़ी शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी अब तक किए गए कार्यों से अवगत हुए।मौके पर उपस्थित परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा जानकारी दी गई की योजनांतर्गत कुल 02 इकाई विद्युत एवं 04 इकाई लकड़ी शवदाह गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है।योजना को जुलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाना है।निरीक्षण क्रम के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने के कारण,जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसी की निर्माण कार्य को गुणवतापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी गई है।

साथ ही बुडको से संबंधित सहायक अभियंता की योजना क्रियान्वयन के नियमित निरीक्षण एवं तत्संबंधी प्रगति प्रतिवेदन साप्ताहिक स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की मुख्य सड़क से निर्माणाधीन शवदाह गृह तक आने हेतु प्रस्तावित सड़क निर्माण में वर्णित स्थल पर भूमि विवाद के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है,जिसके निराकरण हेतु संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर नगर आयुक्त, डीपीआरओ, परियोजना निदेशक,बुडको सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon