PURNEA NEWS : पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने आज पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और महाविद्यालयों की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। खेमका ने विशेष रूप से बीएमपी लों कॉलेज में छात्रों के नामांकन की समस्या को उठाया और इसे तुरंत हल करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने गेस्ट फैकल्टी बढ़ाने, पीएचडी में नामांकन शुरू करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को मजबूत करने और महाविद्यालयों के नियमित संचालन जैसे मुद्दों पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है और सभी कॉलेजों में पीने का पानी, शौचालय, बैठने के लिए शेड, रोशनी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और स्टेडियम व सिंथेटिक ट्रैक को खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाने की बात कही। खेमका ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के कॉलेजों को उनकी विधायक निधि से डीलक्स शौचालय, सड़क, जिम, साइंस लैब, बुक शेल्फ और किताबें जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मांग पर विश्वविद्यालय परिसर में विधायक निधि से स्वामी विवेकानंद जी का स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा। मुलाकात के अंत में विधायक ने कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच शिक्षा के विकास और विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत हुई। यह मुलाकात पूर्णिया में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *