PURNIA NEWS : पूर्णिया की बेटी ने लहराया परचम, मैट्रिक परीक्षा में बिहार में सातवां स्थान

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बनमनखी-धरहरा वार्ड नंबर 8 निवासी किसान पुत्री रूपम कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया है। रूपम ने कुल 500 में से 483 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। किशोर पोद्दार उर्फ गणेश पोद्दार और माता रानी देवी की पुत्री रूपम के पिता एक साधारण किसान हैं, जबकि माता गृहणी हैं। सामान्य परिवार से आने के बावजूद रूपम ने अपनी मेहनत और लगन से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सामाजिक कार्यकर्ता अपना अमित ने इस अवसर पर कहा, “रूपम ने यह साबित कर दिया है कि सफलता, संसाधन और क्षेत्र किसी का मोहताज नहीं है। इसके लिए केवल मेहनत, लगन और प्रतिभा की आवश्यकता होती है।” उन्होंने आगे कहा, “सफलता का एकमात्र मूलमंत्र है – प्रयास + प्रगति = सफलता।” परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपम प्रतिदिन 16-17 घंटे अध्ययन करती थी और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रही। रूपम का भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना है, जिसके लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण सिंह और समस्त शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने मिठाई खिलाकर रूपम का उत्साहवर्धन किया। रूपम के पिता किशोर पोद्दार ने गर्व से कहा, “बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति तेज और लगनशील थी। घर का माहौल पढ़ाई के अनुकूल रहा और गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिला।” अपना अमित ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा, “परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करनी चाहिए और परीक्षा के निकट सहायक पुस्तकों का सहारा अवश्य लेना चाहिए।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon