PURNIA NEWS

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS जब भी आंधी-पानी आती है, बिजली पर कहर बनकर टूटती है तथा अगले दो दिनों तक बिजली का गायब होना निश्चित हो जाता है। अभी एक दिन पहले आयी आंधी से बिजली ठीक ढंग से सुधर भी नहीं पायी थी कि फिर से शनिवार की देर रात आयी आंधी-पानी ने फिर से बिजली के तार-पोल को धाराशायी कर दिया गया है। बिजली के अभाव में उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पूरे प्रखंड में सैकड़ों बिजली के पोल धाराशायी हो गए हैं। बिजली चालू करने के लिए विभाग युद्ध-स्तर पर पोल गाडने एवं लाइन चालू करने में लगा हुआ है। विभागयी जेई आदित्य कुमार ने बताया कि प्रखंड के अंदर 33 हजार की लाइन दुरूस्त करवा दिया गया है तथा गांव की लाइन चालू करवाने को लेकर पोल-तार लगाए जा रहे हैं।

बहुत जल्द चालू होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इस वर्ष की लगातार दूसरी बार की आंधी ने तबाही मचा दी है। रूक-रूककर हो रही बारिश से भी बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रही है। देखें, कबतक बिजली उपभोक्ताओं को मिलती है। यह भी बता दें कि यहां से काफी दूर से 33 हजार का पावर आने से भी बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही है। यद्यपि विधायक शंकर सिंह के प्रयास से इस विधानसभा क्षेत्र में पावर ग्रिड निर्माण होने की आशा जगी है, संभावना है कि पावर ग्रिड लगते ही उपभोक्ताओं की बिजली ज्यादा देर बाधित नहीं रहेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *