Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

पूर्णियां: Ambedkar Jayanti बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ, पूर्णियां के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य माधव सिंह ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ दलितों के ही नहीं, बल्कि समाज के सभी शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के मसीहा थे, उन्हें किसी एक वर्ग तक सीमित करना अनुचित है।

संघ के सदस्य एस.के. विमल ने उन्हें विश्व मानवता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे दुनिया मार्टिन लूथर किंग को याद करती है, वैसे ही हमें बाबा साहेब को देखना चाहिए। शिक्षक-कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह ने डॉ. अम्बेडकर को एक कुशल समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ बताते हुए उनके छुआछूत व भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को याद किया।

उन्होंने बाबा साहेब के उस कथन को दोहराया कि “भारत का हर बच्चा जब शिक्षित होगा, तभी भारत सबल होगा और छुआछूत का अंत होगा।” कार्यक्रम में डॉ. मनोज, दिनकर स्नेही, रंजन सिंह, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन तिवारी, महेश पासवान, अमित सिंह समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के संयोजक बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ ने इस आयोजन को सफल बनाया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon