Saharsa News
सहरसा

Saharsa News: मुख्य सचिव बिहार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से महिला संवाद के सुचारु संचालन तैयारी की समीक्षा की

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिनांक:17.04.25 से प्रारंभ हो रहे महिला संवाद के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना और समुदाय की अपेक्षाओं के अनुसार समाधान प्रस्तुत करना है। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूरे बिहार में 17 अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उपलब्धियों को समझने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

जानकारी दी गई की सहरसा जिले में यह संवाद कार्यक्रम “12 संवाद रथों” के माध्यम से संचालित होगा। ये संवाद रथ जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचेंगे और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। संवाद कार्यक्रम के तहत संवाद रथ हर ग्राम संगठन में जाकर महिलाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेगा। इससे न केवल उनके मुद्दों का समाधान होगा, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगा। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में सहरसा जिले के सभी 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद रथ महिलाओं के बीच जाकर न केवल उनकी समस्याओं को सुनेगा, बल्कि उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराएगा। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *