Purnea University में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की पुनः आंतरिक परीक्षा 21 अप्रैल से

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: Purnea University परीक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2024, सत्र 2024-26) की आंतरिक परीक्षा (CIA) में अनुपस्थित छात्रों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 21 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वे छात्र-छात्राएं जो पूर्व में किसी कारणवश आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे उन्हें इस पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया गया है।

Purnea University

विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अंक पत्रक की तीन प्रतियां तैयार कर 24 अप्रैल 2025 तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कर दें। यह अधिसूचना पूर्णिया कॉलेज, महिला महाविद्यालय पूर्णिया, डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज सहित सभी संबंधित महाविद्यालयों को भेजी गई है। परीक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विशेष परीक्षा में केवल उन्हीं छात्रों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी जिनकी उपस्थिति पूर्व में CIA परीक्षा में स्वीकृत रूप से अंकित नहीं हो सकी थी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon