PURNIA NEWS : बभनचक्का के युवक की कटिहार जिले के डुमरिया में ससुरालवालों ने की हत्या

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के बभनचक्का गांव के एक युवक की उसके ससुरालवालों ने कटिहार जिले के डुमरिया में हत्या कर दिया है । घटना के बाद से मृतक युवक के घर सहित समूचे बभनचक्का गांव में मातम छाया हुआ है । मृतक युवक बभनचक्का निवासी निरंजन सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की था । मृतक की माँ सकुनिया देवी ने बताया कि बीते 28 फरवरी को उसके पुत्र की शादी कटिहार जिले के डुमरिया में हुई थी । उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी विकास को पसंद नहीं करती थी और शादी के एक सप्ताह बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गयी थी ।

जिसके बाद उसका पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की बीते 14 अप्रैल को अपने ससुराल डुमरिया गया था । जहां बुधवार को उसके ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके ससुराल डुमरिया पहुंच गए । वहीं कटिहार जिला अंतर्गत कुर्सेला पुलिस ने मृतक युवक के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मृतक युवक के ससुराल के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग पायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon