PURNIA NEWS : मंत्री लेशी सिंह ने डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने बिहार विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की पुण्यतिथि पर मीरगंज चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु का जीवन लोकसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. सुधांशु धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार के विधायक थे और उन्हीं के आदर्शों पर चलकर वे आज धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा कर रही हैं।

मंत्री ने कहा कि वे डॉ. सुधांशु के सपनों को साकार करते हुए धमदाहा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रयास से ही वर्ष 2004 में मीरगंज चौक पर डॉ. सुधांशु की प्रतिमा स्थापित की गई थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध कर उनके नाम से पुस्तकालय का उद्घाटन करवाया गया था। मंत्री सिंह ने कहा कि डॉ. सुधांशु के बताए गए रास्ते पर चलकर ही धमदाहा एवं राज्य का कल्याण संभव हो पाएगा। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, प्रखंड अध्यक्ष शंभू जायसवाल, गौतम चौधरी, नवीन महतो, मुनचुन कुमार, अशोक चौधरी, शम्भू ठाकुर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon