PURNIA: टीकापट्टी को प्रखंड बनाने की मांग अब महिलाओं में भी जोर पकडने लगा है । इसी के तहत धूसर टीकापटी पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित महिला संवाद कार्यक्रम, जो जीविका विभाग द्वारा किया जा रहा है । उसमें भी जीविका दीदियों ने जोरदार ढंग से प्रखंड की मांग उठायीं । उन्होंने आवाज उठाते हुए कहा कि उनके घर से रूपौली की दूरी लगभग तीस किलोमीटर है, दूरी अधिक एवं बाढ के दिनों में वेलोग रूपौली जा नहीं पाती हैं । इससे उन्हें ससमय योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पाता है । वह अनेक योजनाओं से वंचित रह जाती हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल प्रभाव से यहां प्रखंड बनाने की मांग की । इस दौरान महिलाओं की मांग को देखते हुए, इनकी मांग को देखते हुए प्रस्ताव को लिया गया तथा सभी महिलाओं ने 27 अप्रील को टीकापटी में आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने की भी जोरदार समर्थन कीं । मौके पर प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य संजय कुमार मंडल ने कहा कि 27 अप्रील की जनसभा में महिलाओं की काफी भागीदारी होगी तथा अब उनकी आवाज को कोई दबा नहीं पाएगा । उन्हें आशा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने वचन को निभाएंगे तथा चुनाव से पहले इस का्रंतिकारी एवं ऐतिहासिक धरती टीकापटी में प्रखंड जरूर बनवाएंगे । इस अवसर पर हजारो की संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थीं ।
Related Posts
PURNIA NEWS : प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने भवानीपुर अंचल एवं नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
PURNIA NEWS : पूर्णियां प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार सोमवार दिन के तीन बजे भवानीपुर नगर…
Dicas para quem está começando no Spinline Casino
Ao considerar a diversão e as possibilidades de ganhos oferecidas pela plataforma spinline casino, novos…
PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में पूर्णिया बंद रहा सफल
PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता पर महागठबंधन नेताओं द्वारा की गई…

