PURNEA NEWS : जन सुराज पार्टी ने तालबाडी पंचायत एवं खपडा पंचायत में चलाया जागरूकता सदस्यता अभियान

PURNEA NEWS , विमल किशोर :  जन सुराज पार्टी ने तालबाडी पंचायत एवं खपडा में चलाया जागरूकता सदस्यता अभियान। जिला उपाध्यक्ष इं महफूज आलम की अध्यक्षता में एवं संगठन मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी के नेतृत्व में अमौर प्रखंड के तालबाडी पंचायत एवं डहुआबाडी पंचायत में जन सुराज पार्टी का जागरूकता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया। ताल बाड़ी पंचायत के मिल हाट एवं खपडा पंचायत के पटुगांव में में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम के सफल नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वही पटु गांव में जन सुराज जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *