पूर्णिया: पूर्णिया के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की पंजीकरण, ब्लड प्रेशर, वजन, पेट की जांच, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जाँच की गई।उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श और आवश्यकता अनुसार रेफर किया गया। साथ ही महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित एएनसी जांच, खतरे के लक्षण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. फिरोज अख्तर, सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम, एलटी और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे ग्रामीण गर्भवती महिलाओं को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। Post navigationसबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, 21 मामलों पर हुई सुनवाई पूर्णिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की व्यापक जांच अभियान आयोजित