ARARIA NEWS : दहेज के लिए पत्नी को जहर देकर मारने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

ARARIA NEWS / प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया व्यवहार न्यायालय ने पत्नी की हत्या करने वाले पति मिथुन मंडल को उम्र कैद की सजा सुनाई है. चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार ने पलासी थाना क्षेत्र के भट्ठा बाड़ी निवासी मिथुन मंडल को दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में ये सजा कोर्ट ने सुनाई, साथ ही कोर्ट ने 50000 रूपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। वही, बताया जा रहा है की आरोपी पति मिथुन ने मधु देवी (मृतिका) से प्रेम विवाह कर 2019 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने पत्नी को जहर खिलाकर कर दिया हत्या, वही, बताया जा रहा है की आरोपी पति मिथुन ने 11 अप्रैल 2019 की रात को परिजनों के साथ मिलकर मधु देवी की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया. जिससे मधु देवी की मौत हो गई थी. वही, सहायक लोक अभियोजक ने बताया कि इस मामले में 30 जनवरी 2020 को आरोप पत्र दाखिल हुआ, मृतिका की मां गीता देवी ने 12 अप्रैल 2019 को आरोपित पति सहित उनके 08 परिजनों को नामजद किया था. जहां पलासी थाना कांड संख्या 107/2019 दर्ज किया गया था. 4 जून 2020 को संज्ञान लिया गया. वहीं 26 मई 2022 को आरोप गठित किए गए. मिथुन ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन 5 अगस्त 2020 से शुरू हुए साक्ष्य में सभी गवाहों ने घटना की पुष्टि की. न्यायाधीश रवि कुमार ने भादवि की धारा 304(बी) के तहत आरोपी पति मिथुन को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनायी

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon