ARARIA NEWS : फारबिसगंज नगर परिषद की बोर्ड बैठक – 8.5 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज नगर परिषद की एक साधारण बोर्ड बैठक आज मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नगर विकास प्रमंडल, अररिया के पत्र के आलोक में एलईडी स्ट्रीट लाइट और सड़क व नाला निर्माण से संबंधित योजनाओं के संशोधित प्राक्कलन (estimate) की प्रशासनिक स्वीकृति पर लिया गया, जिस पर सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

योजनाओं का विवरण:

सड़क और नाला निर्माण: नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क और नाला निर्माण पर 4 करोड़ 54 लाख 31 हजार 715 रुपये खर्च किए जाएंगे। एलईडी स्ट्रीट लाइट: शहरी क्षेत्र के 3936 विद्युत पोलों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस मद में पहले 2 करोड़ 84 लाख 79 हजार रुपये का अनुमान था, जिसे संशोधित कर 3 करोड़ 97 लाख 26 हजार 752 रुपये कर दिया गया है। सड़क स्थानांतरण: बोर्ड ने कोठीहाट चौक से सदर रोड वाया दीनदयाल चौक और धर्मशाला चौक तक, तथा स्टेशन चौक से पंचमुखी मंदिर वाया बड़ा शिवालय और ट्रेनिंग स्कूल चौक तक के सड़क मार्गों को नगर परिषद द्वारा पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की भी मंजूरी दी।

आगामी त्योहारों के लिए विशेष सफाई अभियान

इसके अलावा, आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक में उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, ईओ सूर्यानंद सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, सिटी मैनेजर शशि आनंद, प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह, रजनीश कुमार, और पार्षदों में गणेश प्रसाद गुप्ता, मो. इस्लाम, चांदनी सिंह, मनोज कुमार, बेबी राय, जुलैखा खातून, हेमंत रजक, रेखा देवी, पिंकी राय, उमाशंकर यादव, सुशील कुमार, शिल्पा भारती, काजल गुप्ता, रॉकी कुमार, इरशाद सिद्दीकी, नाजदा खातून, चुन्नी खातून, मो. जलाल, फिरोज आलम, नौमान अंसारी, और सैयद आबिद हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *